दहेज में 30 लाख रुपये मांगने का आरोप
रितु का आरोप है कि शादी में परिवार ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से 30 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है। महिला का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने के कारण उसे परेशान किया गया और अब घर में प्रवेश से भी रोका जा रहा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
व्यापारी नेता के रिश्तेदार से जुड़ा बताया जा रहा मामला
स्थानीय स्तर पर यह मामला व्यापारी नेता नवीन गुप्ता के भांजे के परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में संबंधित पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक गहमागहमी रही।
पुलिस पहुंची, मामले को संभाला
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। विवाहिता की ओर से लगाए गए आरोपों और ससुराल पक्ष के पक्ष को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। शिकायत मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।