फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: महिला की हत्या कर शव बोरे में बंद करके गंगनहर में फेंका, CCTV में कैद हुई वारदात

Mon, 14 Apr 2025 12:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव कालंद में स्थित रजबहे में बोरे में बंद एक महिला का शव मिला है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव कालंद में स्थित रजबहे में बोरे में बंद एक महिला का शव मिला है। महिला को ढूंढते हुए मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना पुलिस की मौके पर पहुंची थी। इसके बाद सिखेड़ा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव कालंद में स्थित रजवाहे में महिला के शव की तलाश में सिखेड़ा पुलिस पहुंची थी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि गांव कालंद के रजबहे में पुलिस को बोरे में बंद महिला का शव मिला।

महिला की शिनाख्त सिखेड़ा निवासी सरोज देवी के रूप में हुई है। सिखेड़ा पुलिस ने आरोपियों के द्वारा महिला के शव को सीसीटीवी में गंगनहर में फेंकते हुए देखा था।
विज्ञापन



आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर  शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगाने की नियत से फेंका होगा। जिसके चलते शव बहकर रजबहे में आ गया है। इसके बाद सिखेड़ा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई है। महिला की हत्या का मुकदमा सिखेड़ा थाना में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें