दादी की मौत के बाद लौट रहे थे घर
अंजलि गांव निवासी मनोहर कुमार दिल्ली रोड स्थित महिंद्रा शोरूम में कार्यरत हैं। रविवार सुबह उनकी पत्नी शशि की दादी का निधन हो गया था। इसके चलते दंपती खरखौदा थाना क्षेत्र के उलधन गांव गए थे। देर शाम वापस लौटते समय बहादुरपुर मार्ग पर उनकी स्प्लेंडर बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई।
आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल
आमने-सामने की इस भिड़ंत में मनोहर और शशि के अलावा दूसरी बाइक पर सवार हरिओम निवासी सोरखा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
पुलिस कर रही जांच
परतापुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।