पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप
युवती ने पुलिस को बताया कि उसे लव अधाना के परिजनों ने फैसले के लिए घर बुलाया था। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया गया। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू की।
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि युवती को फैसले के बहाने आरोपी लव अधाना के परिजनों ने बुलाया था। मौके पर कहासुनी के दौरान जहरीला पदार्थ देने का आरोप सामने आया है। युवती की तहरीर पर नामजद आरोपी गजन अधाना और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
एक सप्ताह पहले जेल भेजा गया था लव
पुलिस के अनुसार, युवती की तहरीर पर हापुड़ पुलिस ने लव अधाना को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में करीब एक सप्ताह पहले जेल भेजा था। पुलिस का कहना है कि लव के जेल जाने के बाद भी युवती उसके संपर्क में थी और जेल में उससे मिलकर भी आई थी।