फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : प्रसव के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा 

Fri, 11 Jun 2021 01:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मामला बिगड़ता देख सीओ ने नाराज लोगों को शांत कराया और सुबह आकर लिखित तहरीर देने की बात कही। सीओ के आश्वासन पर परिजन जेबा के शव को लेकर लौट गए।
विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कोतवाली थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत होने पर हंगामा हो गया। भीड़ एकत्र हो गई। मामला बिगड़ता देख अस्पताल के कर्मचारी फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ ने आक्रोशित परिजनों से बात की और कार्रवाई का भरोसा दिला कर उन्हें लौटा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इंचोली निवासी फैसल ने अपनी पत्नी जेबा (20 वर्ष) को बृहस्पतिवार देर शाम प्रह्लाद नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जेबा की डिलीवरी होनी थी। उपचार के दौरान जेबा की मौत हो गई, जिस पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

हंगामे की सूचना पर लिसाड़ीगेट और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को संभाला। कुछ ही देर में सीओ अरविंद चौरसिया भी वहां पहुंच गए और नाराज परिजनों से बात की। उन्होंने फैसल से पूरी घटना को जाना।
विज्ञापन


मामला बिगड़ता देख सीओ ने नाराज लोगों को शांत कराया और सुबह आकर लिखित तहरीर देने की बात कही। सीओ के आश्वासन पर परिजन जेबा के शव को लेकर लौट गए।

सीओ कोतवाली ने बताया कि उपचाराधीन गर्भवती महिला की मौत पर हंगामा हुआ था। फिलहाल परिजनों को शांत करा कर लौटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कराते हुए कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें