मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला ने कथित रूप से ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होकर जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि उसने ज़हर खाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें अपने हालात का जिक्र किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है।