फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर ! सिपाही मुझे भेज रहा है आपत्तिजनक मैसेज, महिला कांस्टेबल ने एसएसपी मेरठ से की शिकायत

Tue, 13 Nov 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के नोएडा में तैनात के एक महिला कांस्टेबल ने मेरठ के एक सिपाही पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। सिपाही की इस हरकत से महिला की शादी भी टूटने की कगार पर है। इस संबंध में महिला ने एसएसपी मेरठ से शिकायत की है।
विज्ञापन


एक महिला कांस्टेबल ने देहली गेट थाने में तैनात एक सिपाही पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि बार-बार मना करने के बावजूद भी सिपाही मानने को तैयार नहीं। सिपाही की इस हरकत से उसकी सगाई टूटने की कगार पर है। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता एसएसपी के पास पहुंच गई। एसएसपी ने इसकी जांच एसपी ट्रैफिक को सौंपी है। 
विज्ञापन

नोएडा में तैनात महिला कांस्टेबल सोमवार दोपहर एसएसपी से मिली। महिला कांस्टेबल ने बताया कि आरोपी सिपाही से उसका करीब छह माह पूर्व रिश्ता तय हुआ था। आरोप है कि सिपाही के गलत आचरण के चलते यह रिश्ता टूट गया था। उसके बाद उसका दूसरी जगह रिश्ता तय हुआ। 

महिला कांस्टेबल का आरोप है कि देहली गेट थाने में तैनात यह सिपाही अब उसको परेशान कर रहा है। वह अश्लील मेसेज उसके अलावा उसके मंगेतर को भी भेजता है। सिपाही की इस तरह की हरकतों से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है। एसएसपी ने इस प्रकरण में एसपी ट्रैफिक से जांच कराने के निर्देश दिए। 

एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि सिपाही के खिलाफ जांच बैठा दी गई। दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। महिला कांस्टेबल व सिपाही को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी। 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें