फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के लिए सहेली को जिंदा जलाया, नाम बदलकर बनी निशा, गर्भवती होने पर पलट गई पूरी कहानी

Thu, 02 May 2019 03:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी अफसाना - फोटो : अमर उजाला
खौफनाक अफसाना प्रकरण का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा हुआ किया है। प्रेमी को पाने के लिए अफसाना ने अपने से बड़ी उम्र की महिला से दोस्ती की। उसे घर बुलाया। खाने में नशीला पदार्थ दिया। फिर उसके बेहोश होने पर अपने ही घर में आग लगाकर फरार हो गई। घर से जो जला शव बरामद हुआ वह अफसाना का बता दिया गया। अफसाना गायब होकर निशा बनकर प्रेमी के साथ रहने लगी। इस बीच प्रेमी के ठुकराने पर महिला थाने पहुंची तो पूरी कहानी की परत दर परत पोल खुलने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गई।
 
विज्ञापन

2 of 6
मकान में आग लगने से हुई थी युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला
इस दिन लगी थी आग
एसएसपी नितिन तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि विगत दो अप्रैल की सुबह लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीदनगर में किराए पर रहने वाले अबरार के मकान में आग लगी थी। मकान से एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने मामला संदिग्ध पाते हुए जहां शव का पोस्टमार्टम कराया था तो वहीं डीएनए के सैंपल भी लिए थे। वहीं, 28 अप्रैल को अफसाना और उसके प्रेमी टेंपो चालक प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया था। अफसाना ने कई बार बयान बदले। 

अफसाना जैसी दिखने वाली एक महिला 24 अप्रैल को महिला थाने पहुंची थी। सूचना पर अफसाना की मां नसीमा भी वहां पहुंची थी। एक ही नजर में मां ने बेटी को अफसाना के रूप में पहचान लिया था। लेकिन उस समय अफसाना ने खुद का नाम निशा पत्नी प्रवीण निवासी गोकुलपुर बताकर पहचान छिपा ली थी। मामला दो समुदाय से जुड़ने पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने इसकी गोपनीय रूप से जांच शुरू करा दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
अमर उजाला में प्रकाशित खबर - फोटो : अमर उजाला
यहां से मिला सुराग
एसएसपी ने बताया कि श्यामनगर लिसाड़ी गेट निवासी जीनत की शादी रशीदनगर निवासी अशरफ से हुई थी। जीनत एक अप्रैल की शाम चार बजे से लापता थी। जीनत के भाई इश्तियाक ने अशरफ और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट और दहेज एक्ट में केस दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान जीनत की बेटी सोफिया ने बताया था कि उसकी मां का अफसाना नाम की महिला के यहां आना जाना था। 

दो अप्रैल की सुबह आठ बजे भी जीनत को अफसाना के घर देखा गया था। इस बीच अफसाना की आग में जलकर मौत होने पर जांच आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब अफसाना ने खुलासा किया कि उसने मोहल्ले की ही जीनत से दोस्ती कर ली थी। दो अप्रैल को उसे घर बुलाकर खाने में नशीला पदार्थ दे दिया था। उसके बेहोश होने पर घर में मिनी सिलिंडर से आग लगाकर अफसाना वहां से चुपके से निकलकर सीधे प्रवीण के पास पहुंच गई थी।
 

4 of 6
अमर उजाला में प्रकाशित खबर - फोटो : अमर उजाला
गर्भवती होने पर प्रेमी ने ठुकराया
एसएसपी के अनुसार प्रवीण व अफसाना में करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग था। अफसाना ने प्रवीण को निशा नाम बताया था। अफसाना व प्रवीण गोकुलपुर में रहने लगे। प्रवीण को पता चला कि अफसाना गर्भवती है। जिस पर प्रवीण ने उसे ठुकरा दिया था।

इसके बाद अफसाना शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची थी। यहां उसकी पोल खुल गई थी। अफसाना की सहेली आयशा के प्रेमी टेंपो चालक कासिफ से प्रवीण की दोस्ती थी। उसने अफसाना से प्रवीण की मुलाकात कराई थी।  
 
विज्ञापन

5 of 6
अफसाना जिसकी आग लगने से हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
यह पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने
जीनत एक अप्रैल से लापता थी। इसकी जानकारी उसके मायके और ससुराल वालों को थी। जीनत के भाई ने ससुराल वालों पर केस भी दर्ज करा रखा था। लेकिन हैरान की बात है कि लिसाड़ी गेट पुलिस ने लापता जीनत को एक माह तक तलाश क्यों नहीं किया। यदि अफसाना महिला थाने न पहुंचती और उसका भेद न खुलता तो जीनत की मौत से पर्दा नहीं उठता। अब खुलासा होने पर पुलिस ने दहेज एक्ट के दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम किया है। 

डीएनए टेस्ट में खुलेगा राज 
एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि डीएनए टेस्ट रिपोर्ट से पूरी तरह साफ होगा कि दो अप्रैल को अबरार के घर मिला शव जीनत का था या किसी ओर का। क्योंकि अफसाना और जीनत के परिजनों ने पूछताछ में यह शव जीनत का ही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कहानी में झोल
पुलिस ने खुलासा किया है कि इस वारदात में सिर्फ अफसाना ही आरोपी है। लेकिन एक और महिला का नाम भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा कि उक्त महिला ने अफसाना का सहयोग किया था। लेकिन अफसाना ने किसी का नाम नहीं बताया। लोगों में चर्चा है कि पुलिस ने कई लोगों को बचाया है। परिवार के लोग भी शामिल हो सकते हैं। सवाल है कि अफसाना जिंदा है, इसकी जानकारी लगने के बाद भी परिजन खामोश क्यों थे। वहीं, अफसाना के प्रेमी प्रवीण ने सब जानते हुए क्यों छिपाया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें