फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पार्षद पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, बेटी को ससुराल से ले जाकर देह व्यापार कराने की शिकायत, FIR दर्ज

Wed, 27 May 2026 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक महिला ने वार्ड-81 के पार्षद हाजी अफजाल पर बेटी को ससुराल से ले जाकर देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने वार्ड-81 के पार्षद हाजी अफजाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ससुराल से अपने साथ ले गया और उससे देह व्यापार करवाया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: पूजा पाठ-हनुमान चालीसा के सहारे महिलाएं, रुद्राभिषेक कर सांसद-माहपौर को सुनाई व्यथा

निकाह के कुछ दिन बाद बेटी को ले जाने का आरोप
खत्ता मार्ग निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी का निकाह 17 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। महिला के अनुसार आरोपी पार्षद परिवार के करीबी संबंधों में था और खुद को उसका मुंहबोला भाई बताता था। महिला का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही पार्षद उसकी बेटी को ससुराल से तलाक दिलाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

भारी रकम ट्रांसफर करने का भी दावा
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवती से देह व्यापार करवा रहा है। महिला का यह भी दावा है कि आरोपी ने उसकी बेटी के खाते में बड़ी रकम स्थानांतरित की है। विरोध करने पर परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद ब्रह्मपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें