सम्मान समारोह में अमर उजाला मेंटल एबिलिटी ओलंपियाड 2025 अवाॅर्ड केएल इंटरनेशनल स्कूल के वर्धमान गोयल, अमर उजाला इंग्लिश ओलंपिक 2025 अवाॅर्ड डीएमए के ईशु, प्रधानाचार्य में दयावती मोदी एकेडमी से प्रिंसिपल शशि ढाका, दीवान पब्लिक स्कूल से प्रधानाचार्य असीम दूबे, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल से प्रधानाचार्य रजत, आरके इंटरनेशनल से डॉ. स्वीटी सिंह, तक्षशिला पब्लिक से प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार का सम्मान हुआ। सभी को अमर उजाला की तरफ से लैपटॉप दिया गया।
प्रतियोगिता में मेरठ से 22 स्कूलों ने भाग लिया था। राष्ट्रीय टॉपर 38 बच्चे चुने गए। इसमें छह टॉपर्स मेरठ के रहे। टॉपर्स अलग-अलग कक्षा के अलग विषय से रहे। प्रतियोगिता के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता आर माधवन हैं। देशभर के बड़ी संख्या में स्कूलों ने प्रतिभाग किया।
यह एक ऐसा मंच है जो कक्षा तीन से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव कराने के साथ भविष्य की तैयारी करने के लिए सहायक है। कार्यक्रम में भाजपा नेता अजित सिंह भी माैजूद रहे।
अमर उजाला की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम रिपोर्टिंग के लिए नहीं बल्कि शिक्षा जगत में सराहनीय कार्य करने वालों के लिए आयोजित किया गया। जो कि शिक्षा जगत के लिए सराहनीय प्रयास है। नेशनल ओलंपियाड के लिए हमारे स्कूल से अध्ययन धीमान को अंग्रेजी के लिए नेशनल टॉपर चुना गया है।
-डॉ. प्रवीण कुमार बत्रा प्रधानाचार्य तक्षशिला पब्लिक स्कूल
हमारे स्कूल से अमर उजाला प्रतियोगिता में 400 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें तनिष्क वर्मा सामान्य ज्ञान का नेशनल टॉपर है। मेरठ से जिन स्कूलों ने भाग लिया है उन्होंने अच्छा प्रयास किया है। अमर उजाला को ओलंपियाड को जारी रखना चाहिए।
-असीम कुमार दुबे प्रधानाचार्य दीवान पब्लिक स्कूल
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड एक सराहनीय पहल है हमारे स्कूल के तीन सौ से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रतियोगिता में हमारे स्कूल की छात्रा ईशू ने अंग्रेजी में प्रथम नेशनल रैंक प्राप्त की है।
-शशि ढाका, हेडमिस्ट्रेस दयावती मोदी एकेडमी
हमारे विद्यालय के कई छात्रों ने इस ओलंपियाड में भाग लिया था और मुझे बताते हुए यह खुशी हो रही है कि हमारे विद्यार्थी अंश चौधरी ने साइंस ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
-शैंकी चौधरी, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य
मुझे खुशी हो रही है कि अमर उजाला ने नेशनल लेवल के ओलंपियाड का आयोजन किया। जिसमें उत्तरी भारत के विभिन्न शहरों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुझे बताते हुए यह हर्ष हो रहा है कि हमारे विद्यालय की छात्रा माही ने इसमें नेशनल मैथमेटिक्स रैंक प्राप्त की है।
-डॉ. स्वीटी सिंह प्रधानाचार्य आरके इंटरनेशनल स्कूल
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड एक बेहद शानदार प्लेटफॉर्म है, जिसका सभी छात्र छात्राओं और अभिभावकों को लाभ उठाना चाहिए। अपने बच्चों पर दबाव न बनाएं बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करें। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रतियोगिता में मेरी भतीजी ईशू ने अंग्रेजी में प्रथम नेशनल रैंक प्राप्त की है। -रविंद तोमर, ईशू बालियान के अंकल।