फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम, सॉलिड वेस्ट और ड्रेनेज से मुक्त होगा मेरठ: सीएम

विज्ञापन
सुनील कैथवास....सीसीएसयू के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रीती कश्यप क
विज्ञापन
मेरठ। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ शहर को जाम, सॉलिड वेस्ट और ड्रेनेज से मुक्त किया जाएगा। ठेला फेरीवालों के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। मेरठ के सुंदर विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अधिकारियों को प्लानिंग करने के निर्देश दिए हैं। प्लानिंग प्रस्ताव मिलते ही मेरठ के लिए बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात सीएम ने रविवार को कमिश्नरी सभागार में अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से वार्ता में कही। कहा कि मेरठ उप्र का प्रमुख महानगर है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मेरठ ने देश की बेहतरीन कनेक्टिविटी को दस वर्षों में प्राप्त किया है। मेरठ और दिल्ली के बीच देश की पहली रेपिड रेल प्रारंभ हो चुकी है। कहा कि मेरठ की इनर रिंग रोड शहर को जाम से मुक्ति देगी। सड़कों के चौड़ीकरण पर काम किया जाएगा। सरकार मेरठ को और अच्छी सुविधाएं देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने मेरठ के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के सहयोग की भी सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें