फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पति के प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी ने चाकू से प्राइवेट पार्ट पर किया वार, अस्पताल में चल रहा है उपचार

Fri, 09 Oct 2026 03:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जैद गार्डन में पति नदीम के किसी दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी शबाना ने बृहस्पतिवार को चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार पति के प्राइवेट पार्ट पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि जैद गार्डन निवासी शबाना को नदीम पर किसी और महिला से प्रेम प्रसंग का शक था। इसको लेकर दंपती में काफी समय से विवाह चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह भी दोनों के बीच मामले को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर महिला ने चाकू उठा लिया और पति पर हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू नदीम के प्राइवेट पार्ट पर लग गया। 

गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पीड़ित का शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक गंभीर अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल नदीम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। हमले के बाद महिला ने घर से भागने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


 परिवार के सदस्यों ने महिला को पकड़ लिया। घटना के बाद घर के बाहर लोगों की भी एकत्र हो गई। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सीओ कोतवाली का कहना है कि घायल के मेडिकल और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें