फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पत्नी ने पति पर दर्ज कराया अपने 22 दिन के बच्चे की हत्या का केस, सनसनीखेज है मामला

Sun, 13 Oct 2024 06:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बच्चे की मां गंगा ने बताया कि उसका पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। सास निर्मला और जेठ विपुल दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। तीनों की वजह से उसका बच्चा मारा गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गड़ी गांव की गुढ़ा कालोनी में शुक्रवार को 22 दिन के नवजात की मौत का मामला सामने आया था। शनिवार को पीड़ित मां ने थाने पर अपने पति के खिलाफ हत्या और सास व जेठ पर दहेज का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

 

पीड़ित महिला गंगा ने अपने पति संजय पुत्र विनोद निवासी गुढ़ा कालोनी पर अपने 22 दिन के बच्चे की गैर इरादातन हत्या का आरोप लगाया है। थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए उसने बताया कि उनमें आपस में विवाद हो रहा था। इस बीच उसके पति ने बच्चे को हाथ से छोड़ दिया। जमीन पर गिरकर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

गंगा ने बताया कि उसका पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। सास निर्मला और जेठ विपुल दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। उसका परिवार दहेज देने में सक्षम नहीं था, इसलिए आए दिन मारपीट होती थी। शुक्रवार को उनके कहने पर पति ने उसके बच्चे को ही मार दिया। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें