शक होने पर जिम के बाहर पहुंची थी पत्नी
जानकारी के अनुसार, शिवपुरम निवासी युवक सुपरटेक पाल्म ग्रीन सोसाइटी के बराबर गली में स्थित जिम में आया था। युवक की गतिविधियों पर शक होने के बाद उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
सड़क पर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
बताया गया कि जिम सोसाइटी के अंदर नहीं, बल्कि सोसाइटी के बराबर की गली में है। विवाद बढ़ने के बाद दोनों महिलाओं में जिम के बाहर जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर पीटा और बाल भी खींचे। कुछ देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा।
घटना देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
पति और उसकी प्रेमिका पर लगाया मारपीट का आरोप
शिवपुरम निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति और उसकी प्रेमिका ने मिलकर उसे पीटा। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।