फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विवि के हॉस्टल में क्यों फोड़ा पेट्रोल बम, आग लगाकर 200 छात्रों ने किया डांस, जानें पूरा मामला

Sun, 12 Oct 2025 10:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चौधरी चरण सिंह विवि के पंडित दीन दयाल उपाध्याय छात्रावास में छात्र पॉलिथीन में पेट्रोल भरकर बमनुमा बनाकर आग लगाते दिख रहे हैं। विवि ने फुटेज के आधार पर इन छात्रों की पहचान करनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
हॉस्टल में फोड़ा पेट्रोल बम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पंडित दीन दयाल उपाध्याय छात्रावास में छात्रों ने पेट्रोल बम बनाकर फोड़ा। इसके हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए छात्रावास में रह रहे 200 छात्रों को नोटिस जारी किया है। पेट्रोल बम बनाकर फोड़ने वाले छात्रों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और छात्रों की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो से की जा रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

आग लगाकर भागते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पालीथीन में पेट्रोल भरकर कुछ वस्तुओं के सहारे एक-एक के ऊपर एक पालीथीन रखकर बीच में आग लगाकर छात्र जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी को देख सीसीएसयू के छात्रों ने भी प्लास्टिक में पेट्रोल भरकर उसी अंदाज में आग लगाकर धमाका किया। ऐसा करने के बाद छात्र आग के आसपास नाचते कूदते दिख रहे हैं। इसका वीडियो भी छात्रों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल कर दिया है। 
 
विज्ञापन

इस संबंध में चीफ वार्डन प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि इस तरह आग से खेलने की घटना में लिप्त सभी छात्रों की पहचान करने के बाद छात्रावास से बाहर कर अन्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। सीसीटीवी सहित विभिन्न माध्यमों से मिल रहे वीडियो में दिख रहे छात्रों की पहचान की जा रही है। विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें