ठेके में आग लगाते हुए कैमरे में कैद हुआ होमगार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
दौराला थाने के सामने शनिवार देर रात एक होमगार्ड ने उधार शराब नहीं देने पर पेट्रोल छिड़ककर ठेके में आग लगा दी। सेल्समैन ईश्वर ने उसकी इस हरकत को अंदर से सीसीटीवी कैमरे में देख लिया और बराबर में देशी शराब के ठेके के सेल्समैन को जानकारी देकर आग बुझवाई। ठेका संचालक ने होमगार्ड को नामजद करते हुए तहरीर दी है।