फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मां बोली- सुधर जा नहीं तो बहुत पछताएगा... गुस्से में आकर युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 12 Jan 2025 10:48 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गलत संगत में बैठने की वजह से मां और भाई ने युवराज को बुरी तरह डांटा।  कुछ देर बाद गोली की आवाज सुनकर दोनों कमरे की ओर भागे तो लहूलुहान शव पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ रोड स्थित एपेक्स कालोनी के मकान नंबर 94 निवासी युवराज राणा ने शनिवार रात देशी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चचंल राणा पत्नी हरिओम राणा अपने दोनों बेटे तरुण राणा और युवराज राणा के साथ भावनपुर थानाक्षेत्र में एपेक्स कालोनी में रहती हैं। चंचल ने बताया कि कुछ दिन से युवराज गलत संगत के युवकों के साथ बैठता था। जिस कारण उसने बुलेट बाइक भी बेच दी थी। रात को गलत संगत में बैठने को लेकर युवराज की मां चंचल राणा और उसके भाई तरुण ने सख्ती दिखाते हुए डांट दिया था। नाराज होकर युवराज ने अपने कमरे मे जाकर देशी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर दी। वही पुलिस ने मौके से आत्महत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें