फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मेरठ में बदला मौसम, कभी धूप तो कभी छांव, 17 अगस्त तक रहेंगे बारिश के आसार

Wed, 13 Aug 2025 11:54 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद 17 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। तापमान में गिरावट से मौसम खुशनुमा हुआ, एयर क्वालिटी इंडेक्स 73 दर्ज।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार सुबह शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रक्षा बंधन से ही मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है-कभी तेज धूप तो कभी आसमान पर काले बादल छा जाते हैं।

विज्ञापन


सुबह के समय घने बादलों के बीच बारिश हुई, जबकि दोपहर में घटा छाई रही और बीच-बीच में हल्की धूप भी झलकी। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आगामी 17 अगस्त तक बारिश के आसार बने रहेंगे। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना रहेगा।

यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: आज एक मंच पर होंगे कवि, कव्वाल और शायर, समां बांधेंगे निजामी बंधु, सीट कराएं रिजर्व

विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार-
अधिकतम तापमान: 32°C
न्यूनतम तापमान: 26°C
बारिश: 1.4 मिमी

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)
शहर औसत: 73
गंगानगर: 74
जयभीम नगर: 71
पल्लवपुरम: 75
बेगमपुल: 79
दिल्ली रोड: 82
बारिश और ठंडी हवाओं के चलते शहरवासियों को उमस से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए भी यह बरसात फायदेमंद साबित हो सकती है। 
विज्ञापन

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 32.1°C
न्यूनतम: 25.5°
उच्चतम: 33.5°
सूर्योदय  05:46 am
सूर्यास्त 07:01 pm
हवा की गति -13 km/h
आर्द्रता -66%
बारिश की संभावना -7%
चंद्रोदय -9:30pm
चंद्रास्त - 10:44 Am 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें