फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Update: बूंदाबांदी से बदला मौसम, धूप ने बढ़ाई बेचैनी, गर्मी-उमस से राहत का इंतजार

Fri, 26 Jun 2026 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Weather Update: मेरठ में रिमझिम बारिश से मौसम में हल्का बदलाव आया, लेकिन धूप निकलते ही उमस बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो-तीन दिन तक बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मेरठ का मौसम फिर बदल गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गुरुवार सुबह हुई रिमझिम बारिश ने कुछ देर के लिए मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली। हालांकि राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। बारिश थमते ही धूप निकल आई और हवा में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी। दोपहर तक गर्मी और चिपचिपाहट के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।

इन दिनों भीषण गर्मी और उमस का दोहरा असर लोगों को परेशान कर रहा है। बारिश की कमी के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आ रही है, जबकि हवा में नमी बढ़ने से दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: धुआं उठते ही खतरा भांप गया चालक, 26 यात्रियों को तुरंत बस से उतारा, चंद मिनटों आग का गोला बनी स्लीपर कोच

विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिला-जुला असर बना रहेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही होगी और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बावजूद लोगों को उमस से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 185 दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक प्रदूषण की स्थिति को दर्शाता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार अभी धीमी बनी हुई है। नियमित बारिश शुरू होने के बाद ही गर्मी और उमस से वास्तविक राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें