फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Update: उमस ने किया बेहाल, कभी धूप तो कभी बादल, बारिश का इंतजार

Fri, 19 Sep 2025 12:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सुबह से उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। कभी धूप निकल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम सहित शहरभर में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखाई दिया। कभी तेज धूप निकली तो कभी आसमान पर काले बादल मंडराने लगे। सुबह से ही उमस का असर इतना बढ़ा कि लोग पसीने से तरबतर हो गए।

सुबह 10 बजे तक धूप तेज रही, लेकिन इसके बाद बादलों ने डेरा डाल दिया। लोग दिनभर बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन बूंदाबांदी तक नहीं हुई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 33 वर्ष बाद खुला फर्जीवाड़ा: पिता कभी न रहे शिक्षक, बेटे ने ली मृतक आश्रित में नौकरी, अब वेतन वसूली की तैयारी

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश के बाद तापमान के साथ उमस और अधिक महसूस हो रही है। फिलहाल नमी कम होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि उन्होंने बताया कि बदलाव के संकेत हैं और अगले कुछ घंटों या दिनों में बारिश हो सकती है। बारिश होने पर उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें