फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: सुबह से चढ़ी तेज धूप, गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, बदल रहा मौसम का मिजाज

Mon, 15 Sep 2025 12:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मेरठ में सोमवार सुबह से ही तेज धूप ने गर्मी का असर बढ़ा दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन का तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। मानसून की वापसी नजदीक है, जिससे जल्द मौसम में बदलाव होगा।

विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोमवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया। साफ आसमान और तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी ने परेशान किया। दिन चढ़ते-चढ़ते गर्मी और ज्यादा महसूस हुई।

विज्ञापन


बारिश थमने के बाद से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तापमान में बढ़ोतरी जारी है और प्रदूषण का स्तर भी सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा है। बारिश के चलते जो नमी वातावरण में बनी हुई थी, वह अब कम होने लगी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: साहूकार की हत्या कर डकैती डालने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, चार के पैर में लगी गोली

विज्ञापन

रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन दिन में धूप का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। सोमवार को दोपहर तक उमस और गर्मी और बढ़ गई।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि फिलहाल मौसम साफ रहेगा और धीरे-धीरे बदलाव आएगा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मानसून की वापसी का समय नजदीक आ गया है और इसके साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ेगी।

विज्ञापन

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 32.1°C
न्यूनतम: 25.4°
उच्चतम: 33.3°
सूर्योदय  06:04 am
सूर्यास्त 06:25 pm
हवा की गति -9.3 km/h
आर्द्रता -63%
बारिश की संभावना -8%
चंद्रोदय -5:30pm
चंद्रास्त - 2:11 pm 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें