फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: बादलों और रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Mon, 20 Jul 2026 02:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कई दिन से धूप और उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश होने से राहत मिली। धूप न निकलने और बादल छाए रहने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 
विज्ञापन
बारिश से मौसम सुहाना। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा, जिससे शहर से लेकर देहात तक कई स्थानों पर रिमझिम फुहारें पड़ीं। इस सुहावने मौसम के कारण पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिली है। बादलों के कारण दिनभर धूप का असर कम रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सुबह के समय मौसम ने अचानक करवट ली। काले बादलों के छाने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश का दौर बहुत तेज नहीं रहा, लेकिन रिमझिम फुहारों ने वातावरण को काफी ठंडा कर दिया। बाजारों, कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इस खुशनुमा मौसम का आनंद लेते नजर आए। बच्चों ने भी बारिश की फुहारों का खूब लुत्फ उठाया।
 

बारिश के कारण सड़कों पर धूल कम हुई और वातावरण अपेक्षाकृत साफ महसूस हुआ। किसानों ने भी इस मौसम को अपनी फसलों के लिए बेहद लाभकारी बताया है। धान, मक्का, गन्ना और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि हल्की बारिश से फसलों को आवश्यक नमी मिलेगी और सिंचाई की आवश्यकता भी कुछ समय के लिए कम हो जाएगी।
 

मौसम में आए इस बदलाव का सकारात्मक असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिलेगा। वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण बारिश के कारण नीचे बैठ गए, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को स्वच्छ हवा मिलने के साथ-साथ सांस संबंधी परेशानियों से भी कुछ राहत मिल सकती है।
 
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वर्तमान में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं। अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने आगे बताया कि इसी कारण तापमान सामान्य से कम रहेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से लगातार राहत मिलती रहेगी। यह मौसम परिवर्तन न केवल जनजीवन के लिए सुखद है, बल्कि कृषि क्षेत्र के लिए भी वरदान साबित हो रहा है।

ये भी देखें...
Meerut: कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह,  राज्यपाल ने 450 विद्यार्थियों को दीं उपाधियां, 21 को पदक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें