फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: मौसम में बढ़ रही ठंडक, रात का पारा 20 डिग्री से नीचे, अब बढ़ेगा प्रदूषण

Fri, 10 Oct 2025 04:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कई दिनों में लगातार बारिश के कारण अब गर्मी का असर कम हो रहा है। नमी बढ़ने से ठंडी हवा चल रही है। वहीं रात का पारा भी गिर रहा है। आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ेगा। 
विज्ञापन
दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम अब ठंडा होने लगा है। दिन में धूप की चुभन कुछ कम हो रही है, वहीं रात का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में पारा और गिरेगा। वहीं प्रदूषण बढ़ेग। 

विज्ञापन


पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद से मौसम में लगातार नमी का दौर बना हुआ है। हवा का रुख बदलने के साथ गर्मी से राहत मिली है। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को मौसम सुबह से ही साफ रहा। दिन में तेज धूप रही जबकि रात में मौसम बदला हुआ रहेगा। 

रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे आने के चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि दो-तीन दिन तक मौसम में नमी बनी रहेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं धीरे-धीरे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। आगामी दिनों में प्रदूषण में और बढ़ोत्तरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें