फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिन तापमान में गिरावट के संकेत

Sun, 01 Mar 2026 11:01 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मौसम कई दिन से लगातार गर्म बना हुआ था। इस कारण दिन में धूप चुभने लगी थी। मगर आज सुबह से ही हवा चल रही है, जिसे होली के अवसर पर मौसम को सुहाना कर दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को सुबह से ही तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया, जिसने मौसम के मिजाज को अचानक बदल दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 

पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण दिन में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया था, जिसने आमजन को काफी परेशान कर रखा था। हालांकि, अब तेज हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक घुलने लगी है। यह राहत अगले दो से तीन दिनों तक बनी रहने की संभावना है। हवाओं के साथ-साथ तापमान में हल्की गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास होगा, जबकि दिन में सामान्य गर्मी बनी रहने की उम्मीद है।
 

इस बदलते मौसम का असर खेती पर भी देखने को मिल रहा है। तेज हवाएं खड़ी फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं, वहीं दूसरी ओर, तापमान में गिरावट कुछ फसलों के लिए लाभकारी भी मानी जा रही है।
 
विज्ञापन

बदलते मौसम के मद्देनजर, चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। फिजिशियन डॉक्टर संजीव शर्मा के अनुसार, इस समय सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए लोगों को अपना ध्यान रखना चाहिए। तेज हवाओं के चलते मौसम ने करवट ली है और फिलहाल लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें