फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: बारिश और तेज हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत, तापमान में गिरावट

Mon, 16 Mar 2026 11:12 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रविवार और सोमवार तड़के कुछ जगहों पर हुई बारिश के चलते मौसम बदल गया है। सुबह के समय हल्की ठंड का भी अहसास हुआ। वहीं यह मौसम कई फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है, इस कारण किसान भी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
वाहन चालकों को सुबह हुआ हल्की ठंड का अहसास। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं के चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है। ये बदला मौसम आम जनमानस के साथ-साथ किसानों के लिए भी सुखद साबित हुआ है।
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह मौसमी बदलाव देखने को मिला है। इसके प्रभाव से क्षेत्र में बारिश हुई और इसके बाद तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले एक-दो दिन तक मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में कमी आई है, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से थोड़ा कम रहने की संभावना है।
 

किसानों के लिए लाभदायक बारिश
इस बारिश से किसानों के चेहरे पर भी खुशी की लहर दौड़ गई है। खासकर गेहूं, सरसों और चने जैसी रबी की फसलों के लिए यह बारिश अत्यंत लाभदायक मानी जा रही है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार को बल मिलेगा। हालांकि, किसानों को तेज हवाओं के कारण खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका भी है, इसलिए उन्हें सतर्क रहने और आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है।
 

प्रदूषण में कमी और सुहावना वातावरण
बारिश के बाद हवाओं के साफ होने से वातावरण में फैले प्रदूषण के स्तर में भी काफी कमी आई है। कई दिनों से बढ़ रहे धूल और धुएं के असर से लोगों को निजात मिली है, जिससे सांस लेना भी आसान हो गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इसी तरह हल्की बारिश और हवाएं चलती रहीं, तो आने वाले दिनों में मौसम और भी खुशनुमा बना रह सकता है।
 
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम ने बताया कि आगामी दो दिनों तक मौसम में यह बदलाव जारी रहेगा। हवा की रफ्तार तेज होने से तापमान में गिरावट बनी रहेगी, वहीं रात के समय नमी बढ़ने से मौसम और भी ठंडा हो जाएगा। मौसम विभाग ने 18 मार्च को एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है, जो इस सुखद मौसम को और लंबा खींच सकती है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें