फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut weather: रिमझिम बारिश से बदला मौसम, शिव भक्तों और किसानों को मिली राहत

Mon, 21 Jul 2025 11:08 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोदीपुरम इलाके में सोमवार सुबह से ही रिमझिम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। उमस से परेशान लोगों और कांवड़ यात्रा में निकले शिव भक्तों को राहत मिली, वहीं धान की बुवाई कर रहे किसानों के लिए भी बारिश फायदेमंद रही।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिनों से झेल रहे उमस भरे मौसम ने आखिरकार सोमवार को राहत की सांस दी। सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला और रिमझिम फुहारों ने न केवल मौसम को सुहावना बना दिया, बल्कि लोगों के चेहरों पर मुस्कान भी लौटा दी।
विज्ञापन


35 डिग्री तापमान और भारी उमस से राहत
बीते कुछ दिनों से मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके साथ ही हवा में नमी और उमस ने शिव भक्तों समेत आम लोगों को बेहद परेशान कर रखा था। गर्मी के कारण दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

बारिश ने दी ठंडक, शिव भक्तों को राहत
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा पर निकले शिव भक्तों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। सुबह से शुरू हुई रिमझिम फुहारों ने उनकी कठिन यात्रा को कुछ हद तक सहज बना दिया।

किसानों को भी मिला फायदा
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। आने वाले 1-2 दिनों में और बारिश हो सकती है। इसका सीधा लाभ धान की बुवाई कर रहे किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 29.6°C
न्यूनतम: 25.7° 
उच्चतम: 30.7°
सूर्योदय  05:33 am
सूर्यास्त 07:17 pm
हवा की गति -11.1 km/h
आर्द्रता -78%
बारिश की संभावना -47%
चंद्रोदय -1:33 am 
चंद्रास्त - 4:18 pm  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें