फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: सुबह से रिमझिम, तापमान गिरा, अगले 2 दिन और बरसेंगे बादल

Thu, 14 Aug 2025 12:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह से बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन 40 से 50 मिमी बारिश और 3-4 डिग्री तापमान गिरने का अनुमान जताया है।

 

विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गुरुवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया। रात से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, जो सुबह भी जारी रही। आसमान पर काले बादल छाए रहे और धूप गायब रही। रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दो दिनों तक मेरठ समेत आसपास के जिलों में 40 से 50 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट बनी रहेगी और मौसम सुहाना रहेगा।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 26.5°C
न्यूनतम: 25.1°
उच्चतम: 29.1°
सूर्योदय  05:47 am
सूर्यास्त 07:00 pm
हवा की गति -11.1 km/h
आर्द्रता -92%
बारिश की संभावना -25%
चंद्रोदय -10:05pm
चंद्रास्त - 11:52 pm 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें