फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: मेरठ में सांस लेना दूभर, 404 एक्यूआई के साथ जहरीली हुई हवा, बागपत में भी हाल बुरा

Tue, 18 Nov 2025 01:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ का एक्यूआई दिन निकलते ही 400 के पार पहुंच गया। हवा में घुल रहे डस्ट पार्टिकल के कारण सांस लेना दूभर हो गया। वहीं रात का पारा गिरने से ठंड का अहसास बढ़ गया है। अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में प्रदूषण को रोकने के लिए किया जा रहे दावे फेल साबित होते दिखाई दे रहे हैं। पिछले 20 दिन से प्रदूषण में गिरावट न आने के चलते लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मंगलवार सुबह सबसे ज्यादा प्रदूषित पल्लवपुरम क्षेत्र रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 404 दर्ज किया गया। जो कि बहुत खतरनाक श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

 

एनसीआर में अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार की शुरुआत खराब रही। सुबह से ही एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ता हुआ चला गया। एक के बाद एक शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी में दर्ज होने के चलते आसपास के इलाकों में भी परेशानी देखनी पड़ी। 
 

मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह 400 के पार पहुंच गया। हवा इस समय बहुत खराब श्रेणी में चल रही है। फिलहाल कोई राहत नहीं दिख रही है। हवा की रफ्तार धीमी होने के चलते प्रदूषण का असर और भी ज्यादा तेज हो गया। 
 

वहीं रात के तापमान में गिरावट बढ़ने से ठंड का असर तेज हो रहा है। दिन में निकल रही धूप से भी राहत नहीं मिल रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि प्रदूषण का लेवल अभी ऐसे ही बना रहेगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार धीमी होने के चलते जो डस्ट पार्टिकल हवा में घुल रहे हैं, जो किह मानव स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।

ये भी देखें...
Meerut: रालोद जिलाध्यक्ष के भाई जेल से छूटे तो निकाला जुलूस, समर्थकों का हंगामा, शाहिद मंजूर पर किया था हमला    
 
विज्ञापन

यह रहा प्रदूषण का हाल
मेरठ शहर 388 
पल्लवपुरम 404 
गंगानगर 361 
जयभीम नगर 399 
मुजफ्फरनगर 321 
नोएडा 367 
बागपत 400 
बुलंदशहर 341 
दिल्ली 360 
गाजियाबाद 423 
ग्रेटर नोएडा 432
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें