फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: सुबह से झमाझम बारिश, आसमान पर छाए बादल; धान की फसल को भारी नुकसान, तापमान गिरा

Tue, 07 Oct 2025 10:32 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी में दो दिन से हो रही लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आसमान पर बादल छाए हैं और झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा है, लेकिन धान की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार से मौसम के साफ होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दूसरे दिन भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। मौसम में ठंडक घुल गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बारिश हो रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही ने बताया कि मंगलवार को पूरे दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा और बुधवार से आसमान साफ होने की संभावना है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 7 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

Trending Videos
विज्ञापन

बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय धान की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी है, लेकिन तेज हवा और लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है। फसल गिरने और सड़ने का खतरा बढ़ गया है।

तेज बारिश के बाद मौसम में नमी बढ़ गई है। लोगों ने सुबह से ही हल्की ठंड महसूस की। अक्टूबर की इस बारिश ने मौसम को सर्द बना दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें