पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम लगातार तप रहा है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिनों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दिन में सूरज की तेज़ तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी के साथ-साथ उमस ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे दिनभर लोग पसीने-पसीने रहे। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप ने मौसम को और ज्यादा तपता हुआ बना दिया।
यह भी पढ़ें: कातिल मां का कबूलनामा: दोस्त से शादी की जिद... बेटे को थप्पड़ मारते ही गला दबाकर मारा, दरांती से सिर काटा
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही ने बताया कि तापमान में और वृद्धि हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। गर्म हवाओं यानी लू का असर दिनभर बना रहेगा और रात में भी तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है।
चिकित्सको द्वारा लोगों को सलाह दी गई है कि वे दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।