फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनने का मौका: बूथ पर करें आवेदन, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेंगे बीएलओ, हेल्पलाइन 1950 से भी लें मदद

Sat, 28 Nov 2026 10:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में शनिवार और रविवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत अभियान चलेगा। बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथ पर रहेंगे। जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग करा रहा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या नए मतदाता बनने के लिए शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे।

नाम दर्ज कराने और संशोधन के लिए करें आवेदन

विज्ञापन

अभियान में उन पात्र नागरिकों, युवाओं और महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर रहेगा, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। जिन मतदाताओं को सूची में किसी तरह का संशोधन कराना है, वे भी निर्धारित प्रपत्र भरकर आवेदन कर सकते हैं।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। मतदाता सूची से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए जनपद स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 1950 की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

बूथ पर फॉर्म और हेल्प डेस्क की व्यवस्था के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अभियान की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मतदेय स्थलों पर बीएलओ की उपस्थिति, आलेख्य मतदाता सूची, पर्याप्त संख्या में आवेदन फॉर्म और हेल्प डेस्क उपलब्ध रखने को कहा गया है।

अभियान में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए), ग्राम प्रधानों, पार्षदों, स्थानीय स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें