पांचों बवालियों पर साक्ष्य के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार का डीएम को भेज दी जाएगी। बवाल में अभी 21 नमाजद आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित है। पुलिस की मानें तो 80 में से 40 से 45 बवाली तो ऐसे हैं जो इन झुग्गी झोपड़ियों के अलावा आसपास के रहने वाले थे।
भूसा मंडी के बवाल में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को सदर बाजार पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया था। जिसके बाद आगजनी और दिल्ली रोड पर अराजकता का माहौल हुआ।
एसओ सदर बाजार विजय कुमार गुप्ता ने बताया है कि आरोपी रियाजुद्दीन, हकीमुद्दीन, तब्बसुम पत्नी तासीर और साजिदा पत्नी मसीनु को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी मुकदमे में नामजद थे। इन सभी आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम था। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया है कि भूसा मंडी बवाल के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। नामजद आसमां उर्फ काली की तलाश में भी दबिश जारी है।