फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गांव की प्रधान डॉ. संयोगिता पहुंचीं KBC तक, विकास कार्यों पर होगी स्पेशल शूटिंग

Wed, 10 Dec 2025 05:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

खरखौदा के उलधन गांव की ग्राम प्रधान डॉ. संयोगिता को कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के लिए चुना गया है। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना हुई है और 12 दिसंबर को गांव में स्पेशल शूटिंग होगी। महिला प्रधान ने डिजिटल लाइब्रेरी, अमृत सरोवर सहित कई विकास कार्य किए हैं।

विज्ञापन
डॉ संयोगिता ग्राम प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा विकासखंड के उलधन गांव की ग्राम प्रधान डॉ. संयोगिता को प्रतिष्ठित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के लिए चयनित किया गया है। यह चयन उनके द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर हुआ है।

विज्ञापन


मुंबई में शो टीम ने की सराहना
3 दिसंबर को डॉ. संयोगिता अपने पति के साथ मुंबई पहुंचीं, जहाँ शो के प्रस्तुतकर्ता अमिताभ बच्चन द्वारा उनके विकास कार्यों की प्रशंसा की गई। शो की टीम ने ग्राम प्रधान को प्रोत्साहित किया। अब इन विकास कार्यों पर आधारित एक स्पेशल फीचर तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

12 दिसंबर को गांव में होगी शूटिंग
सूत्रों के अनुसार, सोनी टीवी की टीम 12 दिसंबर को उलधन गांव पहुंचकर उन विकास कार्यों की शूटिंग करेगी, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। दूसरे चरण में मुंबई में ही ग्राम प्रधान से सवाल-जवाब किए जाएंगे।

डिजिटल लाइब्रेरी से अमृत सरोवर तक कई अहम कार्य
ग्राम प्रधान डॉ. संयोगिता ने गांव में डिजिटल लाइब्रेरी, आधारशिला लैब, अमृत सरोवर सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए हैं, जिन्हें व्यापक सराहना मिल रही है।

उच्च शिक्षित प्रधान, UPSC प्री भी पास
डॉ. संयोगिता समाजशास्त्र में एमफिल, नेट और पीएचडी कर चुकी हैं। वह यूपीएससी का प्री एग्जाम भी पास कर चुकी हैं। अब ग्राम प्रधान के रूप में गांव के विकास के साथ सरकारी सेवाओं में काम करने की दिशा में भी प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें