दुल्हैड़ा गांव निवासी मीनाक्षी चौहान विश्व हिंदू रक्षा सेना की पदाधिकारी और भाजपा नेत्री भी हैं। मंगलवार को पिस्टल के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा नेत्री ने पिस्टल कान पर लगाकर फोटो खिंचवाया, जो वायरल हो गया। वहीं, भीम आर्मी के कार्यकर्ता आकाश सागर ने इस मामले की शिकायत ट्वीट कर डीजीपी से कर दी। इसके बाद पल्लवपुरम पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दुष्कर्म के आरोप में भी जेल में बंद रही भाजपा नेत्री
मीनाक्षी चौहान के बेटे अनिकेत चौहान पर बरेली निवासी युवती ने नशे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसमें अनिकेत चौहान को मुख्य आरोपी, जबकि मीनाक्षी चौहान को 120 बी का आरोपी बनाया गया था। इस मामले भाजपा नेत्री और उनके बेटे दो माह से अधिक समय तक जेल में रहे थे।