फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बीच सड़क युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, हत्यारोपियों ने अफजल पर चाकू से किए ताबड़तोड़ कई वार

Tue, 10 Jun 2025 11:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मेदूपुर में बीच सड़क पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मेरठ में युवक की बीच सड़क पर पिटाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मेदपुर गांव में अफजल पर नौशाद और अन्य आरोपियों ने बेरहमी से ताबड़तोड़ वार किए। शरीर को इतनी बुरी तरह गोदा कि उसके अंदरूनी अंग भी बाहर आ गए। इससे अफजल का काफी खून बह गया। 

विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि अफजल अपने भाई आरिस के साथ मिलकर इसरार पर बेल्टों से हमला कर रहा है। गांव वाले बीच-बचाव कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 10 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि इसरार गांव में अकेले कहीं जा रहा है। तभी अफजल और आरिस उस पर बेल्टों से हमला कर रहे हैं। इसके बाद ही अफजल की हत्या हुई। 

अफजल के चाचा गुलफाम ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि दोपहर करीब दो बजे उसके भाई के असलम के घर पड़ोसी इसरार, चांद और समीर उनके घर पहुंचे।

इन लोगों ने धमकी दी कि तुम लोगों ने ईद पर हमारे बकरे नहीं बिकने दिए। हम तुम्हें जान से मारेंगे। शाम को आरोपियों ने अफजल की हत्या कर दी। उसकी मौत के बाद पिता असलम, मां दिलशाना, भाई आरिस, आदिल, सारिक और बहन अलीशा व इकरा का रोते हुए बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन

सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि इसरार को बेल्टों से पीटते हुए अफजल और आरिस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात 
अफजल की हत्या के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है। आरोपी पक्ष के लोग घर से भाग गए हैं। किसी अप्रिय घटना की आशंका में गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें