फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut:अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही वान्या, दुआ कर रहे परिजन, चौथी मंजिल से कूद गई थी बेटी

Fri, 21 Oct 2022 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय की छात्रा वान्या ने खुदकुशी करने का प्रयास किया था। छात्रा ने बुधवार को चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने यह कदम छेड़छाड़ और थप्पड़ से आहत होकर उठाया था। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
छत से कूदती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय की चौथी मंजिल से बुधवार को छलांग लगाने वाली बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने यह कदम छेड़छाड़ और थप्पड़ से आहत होकर उठाया था। गुरुवार को पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर मुदकमा दर्ज कर आरोपी सहपाठी सिद्धांत कुमार पंवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात केशव कुमार ने कहा कि छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन

स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में बीडीएस की छात्रो बुधवार को लाइब्रेरी की छत से कूद गई थी। छात्रा की रीढ़ की हड्डी में दो फ्रैक्चर हैं और उसके सिर से खून का रिसाव हुआ है। छात्रा अस्पताल में मौत से लड़ रही है।

एसओ जानी राजेश कांबोज ने बताया कि आरोप है कि सहपाठी सिद्धांत ने बदनीयत से छात्रा को पकड़ा और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया। इससे आहत छात्रा इज्जत बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूद पड़ी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut: 700 मीटर ट्रैक पर 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी रैपिड रेल, सांसद ने किया सफर, अगले माह ट्रायल

पुलिस ने सिद्धांत को सुभारती विश्वविद्यालय से ही गिरफ्तार किया है। उसके पिता हरिद्वार के ए-22 शिवलिक नगर में रहते हैं। पुलिस ने उन्हें भी पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि होश में आने के बाद छात्रा के बयान दर्ज किए जाएंगे। अभी उसकी हालत बेहद नाजुक है।
 

विज्ञापन

पुलिस ने विश्वविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली है। इसमें थप्पड़ मारने और छात्रा के लाइब्रेरी की छत से कूदने की तस्वीर कैद है। विवेचना में इन सभी तथ्यों को शामिल किया जाएगा। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। 

पिता बोले- कानून पर भरोसा, मिलेगा इंसाफ
छात्रा के पिता ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे तक पुलिस अधिकारी सुभारती में ही रहे। रात में ही सिद्धांत पंवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पिता ने कहा कि कानून पर पूरा भरोसा है, बेटी को इंसाफ जरूर मिलेगा। घटना के बाद से रिश्तेदारों का तांता लगा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: जाम में फंसा शहर, आज रात 12 बजे से होगा रूट डायवर्जन,आबूलेन बाजार में वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

छात्रा का बड़ा भाई इंजीनियर और छोटा कक्षा नौ में पढ़ता है। है। छात्रा के पिता प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं। उन्होंने बेटी और बेटों को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरा परिवार बेटी के ठीक होने की दुआ कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें