फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 5.0 : मेरठ में राहत की नहीं कोई उम्मीद, पढ़िए- डीएम क्या बोले...

Sun, 31 May 2020 01:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • रेड जोन में शामिल मेरठ में जारी रहेंगी पाबंदी
  • डीएम ने कहा कि सरकार के निर्देशों का कराया जाएगा पालन
विज्ञापन
डीएम अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लॉकडाउन 0.4 आज पूरा हो रहा है। ऐसे में एक जून से लॉकडाउन 0.5 लागू होगा। मेरठ जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आगे की प्लानिंग बनानी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि फिलहाल की स्थिति को देखते हुए रेड जोन मेरठ में स्थिति यथावत रहेगी। राज्य सरकार की लॉकडाउन 0.5 को लेकर जो गाइडलाइन आएगी उसका अनुपालन कराया जाएगा। 

विज्ञापन


इस संबंध में राज्य सरकार ने पूर्व में ही यह अवगत करा दिया था कि जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर उस जिले के जिलाधिकारी आवश्यकता के अनुरूप निर्णय लेंगे। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती हुई संख्या जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए भी मुसीबत खड़ी कर रही है। शनिवार तक जिले में कोरोना संक्रमण से 26 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, कोरोना संक्रमण के जिले में अब तक 418 मरीज मिल चुके हैं, हालांकि इनमें से 298 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। जबकि 94 अन्य मरीज आइसोलेट हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने शहर और देहात की स्थिति समझी।  

नवीन सब्जी मंडी से कोरोना वायरस के केस बढ़े तो मंडी की चेन को तोड़ने के लिए डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर पहले मंडी को बंद कराया गया। उसके बाद मंडी को अस्थाई रूप से शहर से बाहर जागृति विहार विस्तार योजना में शिफ्ट कर दिया गया। वहां भी मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी लगा दी गई। साथ ही निर्देश दिए गए कि लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा। डीएम ने सप्ताह में दो दिन का सुपर लॉकडाउन शुरू कराया। जिसका फायदा भी जिला प्रशासन को मिला। पूर्व में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार दो डिजिट को पार कर गई थी। लेकिन सुपर लॉकडाउन से यह संख्या एक डिजिट में ही रह गई। ऐसे में जब एक जून से शासन की नई गाइडलाइन को लेकर तैयारी की जा रही हैं। वहीं, मेरठ में फिलहाल कोई राहत नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कामयाबी: पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस ने खालिस्तानी आतंकी को मेरठ से दबोचा, पूछताछ जारी

विज्ञापन

देहात में ज्यादा छूट की उम्मीद नहीं
कुछ इलाकों में देहात क्षेत्र में जब छूट दी गई तो वहां स्थिति बिगड़ने की नौबत आई और भीड़भाड़ बढ़ी। ऐसे में देहात क्षेत्र के लिए भी ज्यादा छूट जिला प्रशासन देने के मूड में नहीं है। शहर के गंगानगर इलाके में अभी तक कोरोना संक्रमित का एक भी मरीज नहीं मिला है। ऐसे इलाके के लिए कुछ गाइडलाइन जिला प्रशासन सोमवार को तय करेगा कि यहां आगे की क्या प्लानिंग की जाए। जिससे न ज्यादा भीड़ जुटे और स्थानीय लोगों को भी परेशानी न हो। 

ज्यादा सख्ती से होगा पालन
शहर और देहात के जो इलाके हॉटस्पॉट हैं, वहां प्रशासन ज्यादा सख्ती का पालन कराएगा। इनके अलावा बाजार और अन्य प्रतिष्ठानों को खोलने में भी अभी कोई राहत नहीं दी जाएगी। पूर्व में व्यापारियों ने कुछ स्थानों पर निर्धारित समय के लिए दुकान खोलने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन ने व्यापारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक में साफ कर दिया था कि जो भी राज्य सरकार की गाइडलाइन होगी उनका पालन कराया जाएगा। अभी तक आगे के लिए बाजार खोलने और प्रतिष्ठानों को छूट देने के लिए जिला प्रशासन तैयार नहीं है। 

अभी यथा स्थिति रहेगी
मेरठ को फिलहाल कोई राहत नहीं है। यहां यथा स्थिति रहेगी। राज्य सरकार की गाइडलाइन का इंतजार है। लॉकडाउन को लेकर पूरा प्लान बनाया जा रहा है। - अनिल ढींगरा, डीएम मेरठ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें