फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मिले 10 नए संक्रमित मरीज, 410 पहुंचा आंकड़ा, अब इतने हुए सक्रिय केस

Sat, 30 May 2020 03:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में शुक्रवार को भी कोरोना के 10 नए केस मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है। अब जनपद में मरीजों का आंकड़ा 410 पहुंच गया है। इनमें 298 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, जबकि 25 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। जनपद में अब 87 सक्रिय केस है।

विज्ञापन


वहीं मेरठ जनपद के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई है। मृतक अनिल कुमार (59 वर्ष) हापुड़ के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें: बेबसी: रिक्शे पर जनाजा, बुग्गी पर गर्भवती को ले जाती महिला, कैमरे में कैद हुईं तस्वीरें
विज्ञापन


बताया गया कि बुधवार को इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को इनकी मौत हो गई थी। इन्हें सांस लेने में परेशानी थी। मरने के बाद इनका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को इनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने पुष्टि की है। शव को पैक कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें