फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में आज मिले कोरोना के 26 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या पहुंची 312, मचा हड़कंप

Fri, 15 May 2020 08:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना का संक्रमण भयावह होता जा रहा है। शुक्रवार को 26 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें एक वरिष्ठ फिजिशियन भी हैं। इसके साथ मेरठ में संक्रमितों की संख्या 312 पहुंच गई। इसमें से 95 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 17 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस और प्रशासन में भी खलबली मची हुई है। 

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि नए संक्रमितों में छह लोग टेलीफोन एक्सचेंज के सामने तेजगढ़ी की गली नंबर-2 की संक्रमित बुजुर्ग महिला के परिवार के हैं। तारापुरी की रहने वाली गर्भवती महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक वरिष्ठ फिजिशियन भी संक्रमित पाए गए हैं। डीएन इंटर कॉलेज के पास दिल्ली रोड पर उनकी क्लीनिक है। 

वहीं, अस्थाई जेल के दो बंदियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। तारापुरी, कबाड़ी बाजार, फूल मंडी, लिसाड़ी गेट, शास्त्रीनगर बी ब्लॉक और प्रेमपुरी में भी एक-एक संक्रमित पाए गए। इसके अलावा नवीन मंडी से जुड़ी चेन से भी चार नए लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: अब सप्ताह में दो दिन रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, घर से निकलने पर होगी पाबंदी, डीएम ने की घोषणा

मेरठ में बुधवार को छठी वाहिनी पीएसी के चार जवानों, सदर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो और रोहटा की एक साल की बच्ची समेत 12 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


वहीं जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई थी। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। बृहस्पतिवार को मरने वालों में ईश्वरपूरी की फूल मंडी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग थे, जिनका 11 मई से लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें