फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना से एक और मौत, अब तक 22 लोगों की जा चुकी जान, मिले 11 नए मरीज

Sun, 24 May 2020 12:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना से मौत - फोटो : गूगल
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेरठ में शनिवार देर रात को कोरोना से एक और मौत हो गई। प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। शहर में अब तक कोरोना से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया गया कि मृतक महिला खत्ता रोड स्थित गणेशपुरी के पास की रहने वाली थी। वहीं मेरठ में शनिवार को पांच और बिजनौर जनपद में छह नए मरीज भी मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को फिरदौस (50 वर्ष) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वह दिल की भी मरीज थीं। उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश हुई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: मेडिकल कॉलेज में मरीज को किसी ने नहीं देखा... हो गई मौत
विज्ञापन


वहीं, होप, जगत और अपुस्नोवा अस्पताल में भर्ती बागपत रोड की 67 साल की महिला, बुढ़ाना गेट के 70 साल के बुजुर्ग और गोपाल विहार के 38 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टीपी नगर के 13 साल का किशोर और श्याम नगर की 40 साल की महिला भी संक्रमित मिली है। उन्होंने बताया कि जिन तीन निजी अस्पतालों में कोरोना के मरीज मिले हैं, उनके प्रभावित वार्ड को सैनिटाइज कराकर 24 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। मरीजों के संपर्क वाले स्टाफ को क्वारंटीन किया जाएगा। शनिवार को 260 सैंपल की जांच हुई। अब तक 369 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इसमें 22 की मौत हो चुकी, 223 लोग करोना को मात देकर घर पहुंच चुके हैं।

उधर, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती 24 मरीजों की शनिवार को निगेटिव रिपोर्ट आई है। अब इन सभी की अस्पताल से छुट्टी होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन

बिजनौर में छह और कोरोना पॉजिटीव केस मिले, संख्या बढ़कर हुई 30

बिजनौर जिले में छह कोरोना पॉजिटीव और मिले हैं। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं और गैर राज्यों से आए थे। अब जिले में कोरोना पॉजिटीव मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

डीएम रमाकांत पांडेय के अनुसार शनिवार को छह कोरोना पॉजिटीव और मिले हैं। इनमे चार मंडावली व दो मंडावर के हैं। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं और गैर राज्यों से लौटे हैं। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटीव की संख्या अब 30 हो गई है। डीएम के मुताबिक शुक्रवार शाम जो छह कोरोना पॉजिटीव के मामले सामने आए थे उनमें एक की रिपोर्ट निगेटिव निकली है। डीएम के मुताबिक कोरोना पॉजिटीव मिले लोगों के परिजनों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं और उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। इस दौरान ये किस किस से मिले उनका भी पता किया जा रहा है। 

डीएम के अनुसार अगर किसी के पड़ोस या गांव में कोई प्रवासी मजदूर आया है और वह प्रशासन को जानकारी दिए बिना रह रहा है तो इसके बारे में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। जरा सी लापरवाही बीमारी को बढ़ाने में बहुत घातक साबित हो सकती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें