इससे पहले मेरठ में सोमवार को वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनके चांदना की कोरोना से मौत हो गई थी। वहीं, छह मई से मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती ग्रेटर नोएडा के संक्रमित मरीज प्रमोद (42) की भी मौत हो गई थी।
मेरठ में सोमवार को 14 नए लोग पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमें डॉ. चांदना भी थे। मेरठ में अब तक 345 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इसमें 154 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 21 की मौत हो गई।
वैशाली कालोनी निवासी डॉ. एनके चांदना (73 वर्ष) की शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में क्लीनिक है। काफी दिनों से क्लीनिक नहीं जा रहे थे। बेटे ने बताया कि पिता को 13 मई को कार्डियक अरेस्ट आया था, इसके बाद गढ़ रोड स्थित जगत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/