नए मरीजों में मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स, कॉपरेटिव बैंक के कर्मचारी समेत समेत 4 बैंक कर्मचारी और मवाना के चार नगर पालिका कर्मचारी शामिल हैं। इनमें तीन और चार साल की दो बच्चियां भी हैं। इनमें 15 महिलाएं हैं और 19 पुरुष वर्ग से हैं। आठ नए केस हैं बाकी पुराने मरीज के संपर्कवाले हैं।
सीएमओ में बताया कि मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1001 हो गई है। कोरोना संक्रमितों की मौत का संख्या 70 है। 50 लोगो के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है, ऐसे लोगों की संख्या पहुची 675 हो गई है। वहीं, कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 256 हैं। ---- मेडिकल में 129 की हो चुकी मौत लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में अब तक कोविड-19 पॉजिटिव रोग से मरने वाले की संख्या 129 हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ टीवीएस आर्य ने इसकी पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: महिलाओं ने नेताजी को जड़े दनादन थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, ये है पूरा मामला
वहीं सहारनपुर जनपद में मंगलवार को छह कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। यह सभी संक्रमित पूर्व में पॉजिटिव मिले मरीज के संपर्क वाले हैं। बताया गया कि ये सभी देवबंद क्षेत्र के रहने वाले हैं।
उधर, बागपत जिले में मंगलवार को पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। खेकड़ा के फिरोजपुर और बागपली के बली गांव में संक्रमण के मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 270 पर पहुंच गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/