फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से महिला की मौत पर हंगामा, भीड़ ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की, आगजनी की कोशिश

Mon, 12 Apr 2021 10:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में देवर के साथ बाइक पर जा रही महिला को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवर घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। वहीं, गुस्साए लोगों ने दो लोगों को पीटा और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक यह हंगामा चलता रहा। 

विज्ञापन


रेलवे रोड थाना क्षेत्र के रौनकपुरा निवासी सितारा सोमवार दोपहर देवर मोनू के साथ बाइक पर खुशहाल कालोनी में जा रही थी। वहां उसे एक परिचित को दिए गए उधार के पैसे लेने थे। लौटते वक्त लिसाड़ी रोड पर अंजुम पैलेस के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। सितारा बाइक से गिरकर ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मोनू घायल हो गया।

दसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मौके पर जाम भीड़ ने ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों को पकड़कर पीटा। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंच गई। दोनों लोगों को भीड़ से छुड़ाकर थाने भेजा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल का भी उपचार कराया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें