मेरठ में देवर के साथ बाइक पर जा रही महिला को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवर घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। वहीं, गुस्साए लोगों ने दो लोगों को पीटा और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक यह हंगामा चलता रहा।
रेलवे रोड थाना क्षेत्र के रौनकपुरा निवासी सितारा सोमवार दोपहर देवर मोनू के साथ बाइक पर खुशहाल कालोनी में जा रही थी। वहां उसे एक परिचित को दिए गए उधार के पैसे लेने थे। लौटते वक्त लिसाड़ी रोड पर अंजुम पैलेस के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। सितारा बाइक से गिरकर ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मोनू घायल हो गया।
दसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मौके पर जाम भीड़ ने ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों को पकड़कर पीटा। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने का प्रयास किया।
सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंच गई। दोनों लोगों को भीड़ से छुड़ाकर थाने भेजा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल का भी उपचार कराया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।