फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्राइमरी विद्यालय में बच्चों को मीट खिलाने पर परिजनों का हंगामा, आरोपी प्रिंसिपल हिरासत में

Mon, 12 Aug 2024 05:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

प्राइमरी विद्यालय में छात्र को जबरन मीट खिलाने पर हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
प्राइमरी विद्यालय पर हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता और परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के वैधवाड़ा स्थित एक प्राइमरी विद्यालय में दूसरे समुदाय के बच्चों को मीट खिलाने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। स्कूल से लेकर थाने तक हंगामा हुआ। परिवार के लोग बच्चों को लेकर थाने पहुंचे। यहां दिव्यांग बच्चे ने जबरन मीट खिलाने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल इकबाल को हिरासत में ले लिया है। बच्चों के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जत्तीवाड़ा निवासी बच्चे ने बताया कि मिड डे मील में सोमवार को आलू सोयाबीन की सब्जी परोसी गई थी। बच्चों ने तो खाना खा लिया लेकिन प्रिसिपल ने कहा कि आज सब्जी अच्छी नहीं बनी है। प्रिसिपल ने 100 रुपये दिए और होटल से मीट लाने को कहा। मीट लाकर दिया तो प्रिंसिपल ने कहा कि तुम भी खाओ। फिर छात्र के दिव्यांग छोटे भाई से पूछा तो उसने खाने से मना कर दिया। इसके बाद भी प्रिंसिपल ने उस पर मीट खाने के लिए दबाव डाला। तब जाकर दिव्यांग बच्चे ने मीट खाया। 
घर जाकर यह बात परिजनों को बताई तो वे भड़क गए। परिजन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल जाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने सभी ने प्रिंसिपल पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।  एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर आ गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने गलत बताए आरोप 
प्रिंसिपल इकबाल ने कहा कि बच्चों ने गलत आरोप लगाए हैं। मैंने स्कूल में बच्चों से मीट नहीं मंगवाया है। जिस समय लंच हुआ, मैं ऑफिस में काम कर रहा था। मुझे पता नहीं क्या हुआ। स्कूल में कई मुस्लिम बच्चे हैं। हो सकता है कि उनमें से किसी ने कुछ कहा हो या खिलाया हो। बाहर हंगामा होने पर मुझे जानकारी हुई। इससे पहले मुझे कुछ पता भी नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें