ग्रामीणों का प्रदर्शन और प्रशासन की कवायद
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और नई प्रतिमा लगाने की मांग पर अड़े रहे। आक्रोशित ग्रामीण धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
नई प्रतिमा के आश्वासन पर थमा विवाद
दोपहर में पूर्व विधायक संगीत सोम मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने खर्च से नई प्रतिमा जल्द स्थापित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि तय तिथि पर ही अनावरण किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और धरना समाप्त कर दिया गया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।