फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: परतापुर में महरौली के बाग में रहस्यमय मौत, पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

Wed, 31 Dec 2025 10:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के महरौली गांव में आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : मौके पर जमा लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर थाना क्षेत्र के महरौली गांव स्थित आम के बाग में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ग्रामीण ने पेड़ से युवक का शव लटका देखा। ग्रामीण खेत पर काम करने के लिए गया था। उसने तुरंत पुलिस और गांव के अन्य लोगों को सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस, शिनाख्त में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी जा रही है। शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिस कारण युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: UP: 'एक दिन तू खुद बोलेगी मेरी जान... कि वो सच्चा प्यार करता था', 39 पोस्ट में सुपरवाइजर ने बयां किया था दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या या अन्य कारण, जांच जारी
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

पहचान के लिए प्रयास जारी
पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें