पुरानी रंजिश बनी वजह
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों घायल युवक और आरोपी पक्ष पहले से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते फायरिंग की गई है।
शोएब ने कॉलोनी के ही आहद और आमिर सहित कुछ युवकों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।