समर कॉलोनी में नाले में गिरकर सद्दाम (25) की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान हुई तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के खत्ता रोड निवासी सद्दाम पेंटिंग ब्रश बनाने का काम करता था। सोमवार को वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था, उसके बाद लौटा नहीं। मंगलवार सुबह उसका शव लिसाड़ी गेट क्षेत्र की समर कॉलोनी स्थित नाले में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नाले से निकलवाया और पहचान के प्रयास किए।
सद्दाम को तलाशते हुए उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पास ही लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि वह सोमवार रात नाले की पुलिया पर लेटा हुआ था। करीब दो बजे करवट लेने पर वह नाले में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों ने लिखित में किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया और शव अपने साथ ले गए। सद्दाम नशा करने का आदी था।