फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दो बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 14 Jan 2026 01:07 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग बहनें 11 जनवरी को लापता हो गईं। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक गांव निवासी महिला ने थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला के अनुसार उसकी नाबालिग बेटी 11 जनवरी की सुबह अपनी ताऊ की बेटी के साथ बाजार जाने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन


परिजनों की बढ़ी चिंता
देर शाम तक जब दोनों बहनें घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के इलाकों में तलाश की और रिश्तेदारी में भी पूछताछ की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस की दो टीमें तलाश में जुटीं
सोमवार को परिजनों ने कंकरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दोनों बहनों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस गांव से लेकर बाजार और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों बहनों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें